• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो हुआ वायरल जानिए आखिर क्या है पूरा मामला #1 audio viral #2 Pushkar singh Dhami

ByKOMAL.PUNDIR

Mar 31, 2022
728x90-Top-2
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो हुआ वायरल

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो

हुआ वायरल जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो हुआ वायरल

 

सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला

सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।

लालकुआं से भाजपा

लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खटीमा

खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।

दूसरा ऑडियो

दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा। पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। सीएम धामी और उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ऑडियो क्लिप

ऑडियो क्लिप फर्जी है उसमे उनकी आवाज ही नहीं है विरोधी ऑडियो के जरिये सीएम व उनकी पत्नी की छवि धूमिल करना चाह रहे है उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है कोतवाल नरेश चौहान ने बताया की इस मामले में पहेनिया के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ़ चिंटू राणा और श्रीपुर बिछुवा के गणेश मुडेला के विरुद्ध आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की पूरी तरह से जाँच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *