• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

गोपाल राम बिनवाल होंगे लक्सर के नए उप जिलाधिकारी…. विनय शंकर पांडे जिलाधिकारी हरिद्वार ।।

Byrashmi kashyap

Apr 28, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220428 WA0055

गोपाल राम बिनवाल होंगे लक्सर के नए उप जिलाधिकारी…. विनय शंकर पांडे जिलाधिकारी हरिद्वार

लक्सर। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने गोपाल राम बिनवाल को लक्सर का उप जिलाधिकारी बनाया है। आपको बता दें कि 26 अप्रैल को रुड़की की ओर से आते हुए उप जिलाधिकारी सुनीता कनौजिया की गाड़ी का सोनाली पुल के पास एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उनके ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। जिनके फलस्वरूप संगीता कनौजिया के स्वास्थ्य लाभ व वापस शासकीय कार्यो के संपादन हेतु उपस्थित होने तक जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने तत्काल आदेश जारी करते हुए गोपालराम बिनवाल को लक्सर का उप जिला अधिकारी नियुक्त किया है। गोपाल राम बिनवाल पहले हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे। अब उनकी जगह पर नूपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *