• Fri. Jun 27th, 2025

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के पहले दिन कुटुंब प्रबोधन विषय पर चर्चा,धर्म विशेष के लोगो से संविधान का पालन करने की अपील।

BySANJAY PUNDIR

Jun 11, 2022
IMG 20220611 WA0124

 हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक

IMG 20220611 WA0123

के पहले दिन कुटुंब प्रबोधन विषय पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद साधु संतो और विहिप नेताओ ने धर्मांतरण, पत्थरबाजी, ज्ञानवापी, मठ मंदिरों की सुरक्षा और सामान नागरिक संहिता समेत कई विषयों पर विचार रखे। कल बैठक के दूसरे दिन इन मुद्दों पर कई प्रस्ताव पास होंगे। बैठक से बाहर आए साधु संतो ने देश में हो रहे धर्मांतरण को गलत बताया। परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि जुम्मे की नमाज जिम्मेदारी की नमाज होती है, नमाज के दिन समाज में पत्थरबाजी करना गलत है। उन्होंने धर्म विशेष के लोगो से संविधान का पालन करने की अपील की और कहा कि लोगो को शरीयत के साथ साथ शराफत का पालन भी करना चाहिए। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बंगाल पंजाब की घटनाओं का जिक्र करते हुए धर्मांतरण को गलत बताया। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि विहिप की बैठक में मठ मंदिर, धर्मांतरण और कॉमन सिविल कोड पर एक अच्छा निर्णय आने वाला है। देश के मुसलमानो को ध्यान रखना होगा कि दुनिया मुस्लिम भारत में सबसे ज्यादा सुरक्षित है, वो ऐसा कदम न उठाएं जिससे देश के अन्य धर्म भी उनके खिलाफ हो जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *