• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

त्योहारों से पहले ही फुल हुई लंबी दूरी की ट्रेनें, दिसंबर तक चल रही वेटिंग।त्योहार मनाने लोग ट्रेनों से अपने घर पहुंचते हैं

ByADMIN

Oct 7, 2022
728x90-Top-2

हरिद्वार :- त्योहारों से पहले ही फुल हुई लंबी दूरी की ट्रेनें, दिसंबर तक चल रही वेटिंग।

दीपावली, छठ पूजन को लेकर लोगों ने अभी से ट्रेनों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है।

ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। वेटिंग का सिलसिला दिसंबर इसी तरह जारी रहने की संभावना है।

जिससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी होनी तय है।

हरिद्वार में उत्तर प्रदेश, बिहार, कोलकाता सहित कई राज्यों के लोग सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में नौकरीपेशा करते हैं।

हर त्योहार मनाने लोग ट्रेनों से अपने घर पहुंचते हैं।

दशहरा और दिवाली के चलते यात्रियों ने अभी से घर वापसी और आगे की यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *