• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया ,कलीम कुरैशी निवासी दादूपुर सवा साल से चल रहा था फरार।

BySANJAY PUNDIR

Oct 8, 2022
728x90-Top-2
IMG 20221008 WA0037

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के नाम पर 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सवा साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का पता चलने पर कई और पीड़ित कोतवाली पहुंचे और आरोपी से पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस के मुताबिक, वैभव चौहान निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने रानीपुर कोतवाली में  31 जुलाई 2021 को जमीन की धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि सुल्तानपुर मजरी में कलीम कुरैशी निवासी दादूपुर गोविंदपुर के साथ उनका एक जमीन का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि कलीम व नाजमा, इमरान, शौकीन, अफजाल आदि ने मिलकर जमीन का फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये हड़प लिए। जबकि पूरी जमीन बिक चुकी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन करते हुए सवा साल बाद कलीम कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी निवासी दादूपुर गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। कलीम की गिरफ्तारी की भनक लगने पर कई अन्य पीड़ित रानीपुर कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने बताया कि कलीम व उसके साथियों ने उन्हें भी धोखाधड़ी का शिकार बनाया हुआ है। वह कलीम के साथियों को भी गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कराया। पुलिस टीम में एसएसआई अनुरोध व्यास, कांस्टेबल केशव राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *