• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आतंकी अलीनूर की पत्नी को सलेमपुर से किया गिरफ्तार।

ByAfreen Bano

Oct 29, 2022
728x90-Top-2
Screenshot 20221029 173213 WhatsApp

अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूपी एटीएस की कार्रवाई में हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए आतंकी अलीनूर की पत्नी को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला रहीमा बांग्लादेश की रहने वाली है और बिना पासपोर्ट और वीजा के अपने तीन बच्चो के साथ हरिद्वार में रह रही थी। पुलिस के खुफिया तंत्र और रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। लिहाजा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए हरिद्वार और सहारनपुर जिले से 8 आतंकियों को पकड़ा था। जिनमें हरिद्वार जिले के मुदस्सिर और अलीनूर भी शामिल थे। अली नूर बांग्लादेश के ढाका का रहने वाला है उसे आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *