• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

कूड़े का वाहन खड़े करने की वजह से सफाई कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा, कहा दुबारा नजर आए तो……

ByAmit Agarwal

Nov 15, 2022
728x90-Top-2
20221115 201851

कूड़े का वाहन खड़े करने की वजह से सफाई कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा, कहा दुबारा नजर आए तो……

कनखल में वाहन खड़ा कर कूड़ा उठा रहे सफाई कर्मचारियों को खन्नानगर गोलीकांड में जेल गए आरोपी सहित चार युवकों ने पीट दिया।

पत्थर और सरियों से हमला कर घायल कर किया ,
दोबारा क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मरने की धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार की है। जब रात करीब नौ बजे नगर निगम से अनुबंधित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी विशाल टांक, दीपचंद निवासी शिवलोक वाटर वर्क्स कॉलोनी सराफा बाजार में वाहन खड़ा कर कूड़ा उठा रहे थे। तभी नोनी पेवल, मोहित, हन्नी पेवल, केशव ने आकर कूड़े के वाहन को हटाने के लिए कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि चारों ने ईंट, पत्थर और सरिये से हमला कर बुरी तरह पीटा।

जिससे दोनों घायल हो गए। दोबारा क्षेत्र में नजर आने पर हत्या करने की धमकी दी। दोनों कर्मचारियों ने जान का खतरा जताया है। बता दें कि नोनी पेवल खन्नानगर गोलीकांड में जेल जा चुका है।

कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें –https://newsindiatime.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *