• Thu. Sep 19th, 2024

पुलिस से लगायी सुरक्षा व न्याय की गुहार

ByAmit Agarwal

Nov 18, 2022
20221118 094959

:- पुलिस से लगायी सुरक्षा व न्याय की गुहार

 

-. हरिद्वार जिले में भूमाफियाओं की दबंगई से पीड़ित सचिन कुमार ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान न्याय की गुहार लगायी है। सचिन कुमार निवासी शारदाधाम आश्रम रानीपुर झाल ने बताया कि उसके पिता ने कुछ लोगों को वर्ष 2014 में भूमि विक्रय की थी। जिसके लिए मिले चेक बाउंस हो गए थे।

IMG 20221118 094245

इस संबंध में न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। भूमि खरीदने वाले पक्ष ने उनसे समझौता करते हुए नौ करोड़ रूपए की धनराशि उन्हें दी। लेकिन कुछ देर बाद ही राशि को सीज करा दिया गया।

IMG 20221118 094408

अब भूमाफिया लगातार आश्रम कब्जाने की नीयत से दंबगई दिखाते हुए आश्रम को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। परिवार के साथ मारपिटाई भी की गयी। लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। उल्टा उन पर ही मुकद्मा दर्ज कर दिया गया है।

सचिन कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री व डीजीपी को भी शिकायत की गयी है। एसएसपी को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।

इसके बावजूद कोई सकरात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। भूमाफिया कभी भी उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस के आलाधिकारी पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया करायी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *