• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने की बैठक आहूत

ByPRAVESH RAI

Oct 13, 2021
728x90-Top-2
IMG 20211013 112449

संवाददाता – प्रवेश राय

रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में मजहर नईम नवाब उपाध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक योजनाओं का मूल्यांकन व योजनाओं के निस्तारण के साथ उनके विकास में किस तरह से प्रगति की जाए पर चर्चा की उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में संख्यांक योजनाओं से मिलने वाले लाभार्थियों के विषय में अधिकारियों से वार्ता की गई है जिसमें योजना के तहत बेरोजगारों को रोजगार के लिए मिलने वाले लोन के संबंध में बैंक अधिकारियों से वार्ता की गई है साथ ही प्रधानमंत्री जन विकास और अल्पसंख्यक विकास योजनाओं का भी आज निरीक्षण करने के लिए उपाध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा कहा गया उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं में लाभ हुआ है उनमें किस तरह से तेजी लाई जाए जिससे की जनता अधिक से अधिक योजनाओं का और लाभ ले सके पर भी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया है उन्होंने समस्त विभागों से अल्पसंख्यक लाभार्थियों की सूची देने के लिए कहा है जिसमें कितने लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और कुल कितने आवेदन योजनाओं से लाभ लेने के लिए आए हैं के विषय में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *