• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

कूड़े के ढेर में पड़ी मिली नवजात बच्ची-परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस.कपड़ों में लिपटी हुई थी बच्ची वह रो रही थी ,,,,,,,,

BySANJAY PUNDIR

Oct 13, 2021
728x90-Top-2
IMG 20211013 WA0000

 

ब्रेकिंग न्यूज़:: कलियर में कूड़े के ढेर में पड़ी मिली नवजात बच्ची-परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस….

IMG 20211013 WA0001आपको बता दें पिरान कलियर में गंगनहर किनारे कूड़े में एक बच्ची पड़ी मिली। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेने के साथ बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है। और बच्ची को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है
जानकारी के अनुसार कलियर में दोनों गंग नहर के बीच कूड़े के ढेर में से लोगों को एक बच्चे के रोने की आवाज आई। लोगों ने शोर जाकर देखा तो देखा कि एक बच्ची जो कि कपड़ों में लिपटी हुई है वह रो रही है लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी।मामले की जानकारी पाकर तुरंत कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वही बच्चे को फ़िलहाल अपने कब्जे में लेकर फिलहाल बच्ची को स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है इसके साथ ही बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले हैं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली है जिसकी उम्र करीब 2 दिन के लगभग है।उन्होंने बताया कि बच्ची को फिलहाल रुड़की स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *