• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा बने मैन ऑफ द मैच।

ByAfreen Bano

Dec 31, 2022
728x90-Top-2
IMG 20221231 WA0200 1

नव वर्ष के उपलक्ष में डीपीएस स्कूल के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसएसपी अजय सिंह,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ये मैच टीम नगरपालिका शिवालिक नगर और डीएम 11 के बीच हुआ जिसमें टीम नगरपालिका शिवालिक नगर ने टीम 11 को 5 विकेट से हराया।15 ओवर के  मैच में डीएम 11 ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नगरपालिका को 102 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान राजीव शर्मा के सर्वाधिक 30 रनों की मदद से टीम  नगरपालिका  ने दो गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। डीएम 11 की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह ने सर्वाधिक 28 ,एसएसपी अजय सिंह ने 23 व डीएम विषय शंकर पांडे ने 13 रन बनाए। सर्वाधिक 30 रन बना कर राजीव शर्मा बने मैन ऑफ द मैच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *