• Fri. Nov 13th, 2026
728x90-Top-2

युवक की हत्या करने के बाद शव को दुधली के जंगल में फेंक दिया चेहरे पर मिले गहरी चोट के निशान

ByKOMAL.PUNDIR

Jan 23, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 01 23 15 59 19 525

युवक की हत्या करने के बाद शव को दुधली के जंगल में फेंक दिया चेहरे पर मिले गहरी चोट के निशान

दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी और बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर पर ले गए हैं।दुधली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। युवक के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे। पहले जानवरों के हमले की बात कही जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम युवक की बहन की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। अमित फर्नीचर बनाने का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *