• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

कोटद्वार की पुलिस ने बरेली से दबोची एक स्मैक तस्करों की महिला सरगना

ByKOMAL.PUNDIR

Jan 23, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 01 23 15 57 39 849

कोटद्वार की पुलिस ने बरेली से दबोची एक स्मैक तस्करों की महिला सरगना

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में ड्रग्स का सेवन करने से ज्यादातर युवा बरेली से ही ड्रग्स लेकर आते हैं और यहां अपना खर्चा चलाने के लिए अन्य युवाओं को भी पुड़िया बेचते हैं।

कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने वाली अंतरराज्यीय महिला सरगना को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मैकिया चाची की बहू है। जिसकी मौत के बाद उनकी तीन बहुएं बरेली में ड्रग्स सप्लाई का धंधा संभाल रही हैं। कोतवाली पुलिस ने मैकिया चाची को वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया था।

एएसपी जया बलोनी ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया। बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि क्षेत्र में ड्रग्स का सेवन करने ज्यादातर युवा बरेली से ही ड्रग्स लाते हैं और यहां अपना खर्चा चलाने के लिए अन्य युवाओं को भी पुड़िया बेचते हैं। पुलिस ने दबोचे गए नशेड़ियों के मोबाइल नंबर खंगाले तो बरेली की स्मैक सप्लायर बेबी उर्फ चाची का नंबर पुलिस के हाथ लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *