• Wed. Nov 11th, 2026
728x90-Top-2

भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरिद्वार और समाजसेवी हितेश चौहान बने अन्तरास्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड,

ByADMIN

Jul 16, 2024
728x90-Top-2
IMG 20240716 WA0013

**भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरिद्वार और समाजसेवी हितेश चौहान बने अन्तरास्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड**

 

रिपोर्ट :- संजय पुंडीर

भाजपा के जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरिद्वार और प्रमुख समाजसेवी हितेश चौहान को अन्तरास्ट्रीय हिन्दू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि हितेश चौहान का राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय योगदान और अनुभव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

मोहित नवानी ने कहा, “हितेश चौहान न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी गहरी रुचि और सक्रियता है। उनके साथ समाजसेवियों की एक बड़ी और समर्पित टीम जुड़ी हुई है, जो समाज के विभिन्न मुद्दों पर काम करती है। उनके नेतृत्व में अन्तरास्ट्रीय हिन्दू महासभा उत्तराखंड में संगठन को और भी मजबूत बनाएगी और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएगी।”

हितेश चौहान ने इस नियुक्ति पर अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, इसके लिए मैं अन्तरास्ट्रीय हिन्दू महासभा का आभार व्यक्त करता हूं। मैं संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करूंगा।”

IMG 20240716 WA0011

संगठन के अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी हितेश चौहान को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हितेश चौहान के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

हितेश चौहान की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *