• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार: यूट्यूबर अरमान मलिक का बवाल, रोस्ट वीडियो पर यूट्यूबर के साथ मारपीट

ByADMIN

Nov 21, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 11 21 10 35 59 715 1 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार: यूट्यूबर अरमान मलिक का बवाल, रोस्ट वीडियो पर यूट्यूबर के साथ मारपीट

हरिद्वार में बिग बॉस रियलिटी शो के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने बुधवार रात को ज्वालापुर क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। अरमान, जो अपनी दो पत्नियों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं, सौरभ नामक यूट्यूबर के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। सौरभ ने अपने यूट्यूब चैनल पर अरमान मलिक को लेकर एक रोस्ट वीडियो पोस्ट की थी, जिससे नाराज होकर अरमान अपने दोस्तों के साथ खन्नानगर स्थित सौरभ के घर पहुंच गए।

 

सौरभ का आरोप है कि अरमान और उसके साथियों ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को रेल पुलिस चौकी बुलाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह विवाद सौरभ की वीडियो के कारण हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की और आगे की कार्रवाई की बात कही। यह मामला अब यूट्यूब और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *