• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

भाजपा का संगठनात्मक अभियान जोरों पर, गांव-गांव पहुंच रहा है संदेश

ByADMIN

Apr 10, 2025
728x90-Top-2
11 scaled

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी मंडलों में 10 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गुरुवार को इसी अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाऊं बूथ में स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद चौना बूथ में बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी बैठक आयोजित की गई।

साथ ही दौलाघट स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा स्थापना दिवस से आरंभ हुआ यह अभियान जनपद भर में जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों जैसे समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और मजबूत भू कानून को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता को पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी सेवाओं का लाभ सीधा मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल के साथ स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, निवर्तमान महामंत्री ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष पान सिंह, अशोक जलाल, महेश डांगी, गजेंद्र रावत, राजेंद्र भंडारी आदि समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *