• Sun. Feb 22nd, 2026

नववर्ष की पहली सुबह गंगा स्नान से, हरिद्वार में आस्था का नजारा

ByKOMAL.PUNDIR

Jan 1, 2026
Picsart 26 01 01 09 33 27 404 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नववर्ष की पहली सुबह गंगा स्नान से, हरिद्वार में आस्था का नजारा

साल के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान के साथ नववर्ष की शुरुआत की।धर्मनगरी हरिद्वार के हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड और आसपास के घाटों पर तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने दिन की शुरुआत कर रहे हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

नववर्ष के अवसर पर गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से स्नान और पूजा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *