देश के साथ-साथ हरिद्वार में भी “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म का विरोध शुरू।
हरिद्वार स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में यादव समाज के लोगों ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम हरिद्वार को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका आरोप है कि फिल्म के जरिए यादव समाज की छवि को धूमिल किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या समुदाय के नाम पर इस प्रकार की फिल्म बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं।प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

