“ऑपरेशन प्रहार” का असर शांति भंग करने पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 हिरासत मे
“ऑपरेशन प्रहार” का असर शांति भंग करने पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 हिरासत मे । हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में विशेष अभियान चलाया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के बीच कुछ लोगों ने मौके पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस टीम के समझाने के बावजूद आरोपी उत्तेजित होकर कानून व्यवस्था बाधित करने पर आमादा रहे।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 6 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में ले लिया।
सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत चालान कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

