मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे पर हमला दबंगों की दबंगई से गांव में दहशत
हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव में दबंगों के दुस्साहस का सनसनीखेज मामला सामने आया है।मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे को दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा।हमले के बाद दोनों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित मोसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अप्रैल को उसकी मां का निधन हो गया था।सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी शहनवाज उसके घर पहुंचा और उसके बेटे साकिब के साथ गाली-गलौच व मारपीट की।
इसके बाद जब शव यात्रा निकाली जा रही थी, तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। पीड़ित के अनुसार, दफनाने के बाद लौटते समय फिर से उन पर हमला कर मारपीट की गई।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

