• Fri. Apr 10th, 2026

विवादों में रही उर्मिला सनावर एक बार फिर से आई कानूनी शिकंजे में।

ByKOMAL.PUNDIR

Apr 10, 2026
Picsart 26 04 10 16 09 49 873

विवादों में रही उर्मिला सनावर एक बार फिर से आई कानूनी शिकंजे में।

 

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें और बढ़ गई है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टा आईडी के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालीं।अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें और बढ़ गई है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं
शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर ने न केवल आरती गौड़ की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि लोगों को उनके खिलाफ उकसाने का भी प्रयास किया। आरती ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सनावर ने फेसबुक पर उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं।

आरती ने पुलिस को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *