खेत में मिला युवक का शव सिर कुचलकर हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
खेत में मिला युवक का शव सिर कुचलकर हत्या की आशंका से मचा हड़कंप।हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

