बंगाल की ऐतिहासिक जीत का असर उत्तराखंड तक हरिद्वार में जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
बंगाल की ऐतिहासिक जीत का असर उत्तराखंड तक हरिद्वार में जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह । पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।धर्मनगरी हरिद्वार में भी मंत्री मदन कौशिक के साथ भाजपा कार्यकर्ता और नेता इस जीत की खुशी में झूमते नजर आए।जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस दौरान पार्टी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जीत को ऐतिहासिक बताया गया।भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने इसे देशभर में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत बताते हुए कहा कि जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।हरिद्वार में हुए इस जश्न ने साफ कर दिया कि बंगाल की जीत का असर सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका उत्साह देखने को मिल रहा है।

