गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ हरिद्वार में मां गंगा में चिकन बिरयानी से भरा ड्रम फेंकने का वीडियो वायरल
धर्मनगरी हरिद्वार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मां गंगा में चिकन बिरयानी से भरा ड्रम डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि आस्था के केंद्र मां गंगा की पवित्रता के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद निंदनीय है।

वायरल वीडियो को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।लोगों का कहना है कि गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं इस तरह की हरकतों से आहत हो रही हैं।सोशल मीडिया पर भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।वहीं प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

