• Wed. May 20th, 2026

सैन्य सम्मान के साथ मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी ने दी कंधा देकर अंतिम विदाई

ByKOMAL.PUNDIR

May 20, 2026
Picsart 26 05 20 14 35 22 545 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सैन्य सम्मान के साथ मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी ने दी कंधा देकर अंतिम विदाई

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद खंडूरी की अंतिम यात्रा देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से निकाली गई, जिसके बाद हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, खजान दास, मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। खड़खड़ी घाट पहुंचकर नेताओं और समर्थकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अर्थी को कंधा देकर भावुक अंतिम विदाई दी।

सैन्य सम्मान के साथ मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी ने दी कंधा देकर अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी का पूरा जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में जो अमूल्य योगदान दिया, उसे प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अंत्येष्टि के दिन प्रदेशभर में सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *