हरिद्वार के ज्वालापुर में एक युवक को गाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया।
हरिद्वार के ज्वालापुर में एक युवक को गाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मोहल्ला घोसियान के रहने वाले जीशान नाम के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जिसमें युवक ईद पर गौ हत्या करने की बात कह रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद आरोपी युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी का बीएनएसएस 170 के तहत चालान कर दिया है।

