• Thu. May 21st, 2026

हरिद्वार वन विभाग की टीम को बीते सोमवार शाम को श्यामपुर रेंज के अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 में दो बाघों की मौत निलंबन की कार्रवाई होगी

ByKOMAL.PUNDIR

May 21, 2026
Picsart 26 05 21 13 39 36 316 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

हरिद्वार वन विभाग की टीम को बीते सोमवार शाम को श्यामपुर रेंज के अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 में दो बाघों की मौत निलंबन की कार्रवाई होगी

 

 

हरिद्वार वन विभाग की टीम को बीते सोमवार शाम को श्यामपुर रेंज के अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 में दो बाघों की मौत के बाद हरिद्वार से लेकर राजधानी देहरादून तक हड़कंप मचा हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में जल्द ही निलंबन की बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

आज वन मंत्री सुबोध उनियाल भी घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की उच्च उतर जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

हरिद्वार वन विभाग की टीम को बीते सोमवार शाम को श्यामपुर रेंज के अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 में दो बाघों की मौत निलंबन की कार्रवाई होगी

इतना ही नहीं उन्होंने हॉफ को भी निर्देश दिए हैं कि इस मामले में यदि विभागीय स्तर पर कोई लापरवाही बरती गई है तो, जांच कराकर सीधा निलंबन की कार्रवाई की जाए।

दरअसल जंगल में सोमवार शाम को गश्त के दौरान वनकर्मीयो को एक दो साल के नर बाघ का शव बरामद हुआ था। तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन मंगलवार को उसी जगह के आसपास मादा बाघ का शव बरामद हुआ। एक साथ दो बाघों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था।

दोनों बाघों के चारों पैर कटे मिले थे जबकि उसकी खाल और दांत सुरक्षित पाए गए। मौके से एक मृत भैंस का शव भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वन गुज्जरों की भैंस का बाघिन ने शिकार किया था। इसके बाद उन्होंने भैंस के शव पर पहले जहरीला पदार्थ छिड़का गया। जिसे बाघों के झुंड ने खा लिया और फिर पास में ही बाघिन के बच्चों के शव बरामद हुए। वन विभाग को वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मुखबिर से मिली थी।

सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी रात के अंधेरे में बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले वन विभाग ने कार्रवाई कर दी और एक वन गुज्जर को दबोच लिया। बाघ का अवैध शिकार करने वाले तीन वन गुज्जर फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *