• Tue. Jun 30th, 2026

ड्रग विभाग की निगरानी पर सवाल! पुलिस ने पकड़े नशीली दवाओं के सौदागर, मेडिकल स्टोरों से जुड़े तारों की जांच शुरू

ByADMIN

Jun 30, 2026
IMG 20260630 WA0071

ड्रग विभाग की निगरानी पर सवाल! पुलिस ने पकड़े नशीली दवाओं के सौदागर, मेडिकल स्टोरों से जुड़े तारों की जांच शुरू

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो आरोपियों इस्लाम और सद्दाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर चेकिंग के दौरान बलेनो कार से 480 कैप्सूल और 1200 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में उनका मेडिकल स्टोर है और वहां काम करने वाले मजदूरों में नशीली दवाओं की मांग को देखते हुए अधिक मुनाफे के लालच में उन्होंने यह अवैध कारोबार शुरू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मेडिकल स्टोर तक कैसे पहुंच रही थीं और इनकी बिक्री किस स्तर पर हो रही थी। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े मेडिकल स्टोर, सप्लाई चैन और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। सवाल यह भी है कि क्या जांच के बाद संबंधित मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस पर कार्रवाई होगी या नहीं। वहीं हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *