धामी सरकार के 5 वर्ष पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भव्य जनसमस्या समाधान एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में भव्य जनसमस्या समाधान एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 5 साल पूर्ण हो गए हैं. धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर मुख्य कार्यक्रम आईडीपीएल ऋषिकेश में रखा गया है तथा सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनहित में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे।
5 वर्षों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से राज्य में विकास की जो संभावनाएं थी उनको न केवल तराशा गया बल्कि उन संकल्पों को पूरा करते हुए हम आगे बढ़े है। सभी क्षेत्रों में हमने शानदार कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है और इन 5 वर्षों में हमने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
