कांवड़ मेला समीक्षा से पहले सीएम धामी का हरित संदेश, CCR परिसर में किया पौधारोपण
कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सीसीआर परिसर में
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों का भी निरीक्षण किया और उनकी देखरेख की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने हरित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी पर जोर दिया।
पौधारोपण के बाद मुख्यमंत्री सीसीआर भवन में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।बैठक में पुलिस, प्रशासन औरविभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा अधूरे कार्यों पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करते हुए समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देंगे।
