• Sun. Jul 26th, 2026

कुंभ-2027 की तैयारी को धार… आईजी ट्रेनिंग ने परखा प्रशिक्षण केंद्र, दिए बड़े सुधार के निर्देश”

ByADMIN

Jul 26, 2026
IMG 20260726 WA0011

कुंभ-2027 की तैयारी को धार… आईजी ट्रेनिंग ने परखा प्रशिक्षण केंद्र, दिए बड़े सुधार के निर्देश”

हरिद्वार। कुंभ-2027 की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को आईजी ट्रेनिंग उत्तराखंड पुलिस अनंत शंकर ताकवाले ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। छह दिवसीय कुंभ प्रशिक्षण-2026 (तृतीय चरण) के समापन अवसर पर उन्होंने ऑडिटोरियम हॉल, फॉरेंसिक लैब, कंप्यूटर लैब, कक्षाओं और अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान आईजी ट्रेनिंग ने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यक सुधार और कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण व्यवस्था को और आधुनिक, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। इस अवसर पर एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, उप सेनानायक अनुषा बडोला, आरआई नरेंद्र मेहरा, एचडीआई महिपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *