• Wed. Aug 12th, 2026

कांवड़ यात्रा के बाद घाटों पर सफाई अभियान तेज, हर की पौड़ी को चमकाने में जुटे कर्मचारी

ByAmit Agarwal

Aug 12, 2026
IMG 20260812 160604 scaled

ब्रेकिंग न्यूज हरिद्वार

कांवड़ यात्रा के बाद घाटों पर सफाई अभियान तेज, हर की पौड़ी को चमकाने में जुटे कर्मचारी

कांवड़ यात्रा के समापन के बाद अब हरिद्वार में गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

हर की पौड़ी समेत आसपास के घाटों पर नगर निगम और गंगा सभा के कर्मचारी लगातार सफाई अभियान में जुटे हैं।

घाटों पर जमा कूड़े और अन्य सामग्री को हटाकर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरा वातावरण तैयार किया जा रहा है।


कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों शिवभक्तों की भीड़ के बाद घाटों की सफाई एक बड़ी चुनौती है।

कर्मचारी घाटों पर मोर्चा संभाले हुए हैं और लगातार सफाई कर रहे हैं, ताकि गंगा तट की स्वच्छता और पवित्रता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *