• Wed. Aug 12th, 2026

खराब घेवर देने का आरोप, शिवालिक नगर में ग्राहकों का हंगामा; क्या खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा ऐसी दुकानों की अनदेखी?

ByADMIN

Aug 12, 2026
file 00000000d478820b80a10e5fa814012b

खराब घेवर देने का आरोप, शिवालिक नगर में ग्राहकों का हंगामा; क्या खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा ऐसी दुकानों की अनदेखी?

हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बीकानेर की दुकान पर खराब घेवर मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। ग्राहक का कहना है कि उसने दुकान से एक किलो घेवर खरीदा था, लेकिन घर पहुंचकर पैकेट खोला तो घेवर से तेज बदबू आ रही थी और उसकी गुणवत्ता खराब नजर आई। ग्राहक के मुताबिक, अगर वह इसे खा लेता तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती थी। इसके बाद ग्राहक दुकान पर पहुंचा और खराब घेवर को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

मामले के सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसी दुकानों और संस्थानों की अनदेखी कर रहा है, जहां खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं? आखिर ग्राहकों की सेहत से जुड़े इस मामले में जांच कब होगी और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा? अब देखने वाली बात होगी कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस पूरे मामले का संज्ञान लेता है या नहीं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *