• Tue. Oct 13th, 2026
728x90-Top-2

संस्कृत के प्रचार प्रसार को लेकर उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम कर रहा है विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

ByAmit Agarwal

Aug 21, 2026
728x90-Top-2
IMG 20260821 175824 scaled

हरिद्वार

उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संवर्धन और प्रचार प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके अंतर्गत हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम में आगामी विकास खंड और जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के संयोजकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुक्रवार को आयोजित हुई कार्यशाला में प्रदेश के 13 जिलों और 95 विकास खंडों से आये संस्कृत संयोजक सम्मिलित हुए। योजना के तहत सभी जिलों में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रोफेसर विनय कुमार विद्यालंकार ने जानकारी दी कि इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को अक्टूबर माह में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed