हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की सावन साधना और भगवान शिव की आराधना का प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। उनकी साधना और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचेंगी और स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद लेंगी। राजदूत के आगमन को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
संत समाज का कहना है कि यह आगमन भारत की आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति का मूल संदेश विश्व कल्याण और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शान्तनु शुक्ला ने इसे भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रति बढ़ते वैश्विक आकर्षण का प्रतीक बताया।
