नंदा देवी की 12 वर्षीय परंपरागत बड़ी जात संपन्न, अब 2027 की राजजात को लेकर आयोजकों के सामने बड़ा सवाल
देहरादून। मां नंदा देवी की 12 वर्षीय परंपरागत बड़ी जात संपन्न होने के बाद आयोजन समिति ने देहरादून में पत्रकार वार्ता कर यात्रा में सहयोग देने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी सरकारी मदद के करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। समिति ने यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।
वहीं, वर्ष 2027 में नंदा राजजात यात्रा की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ऐसे में अब 12 वर्षीय बड़ी जात के आयोजन के बाद 2027 में प्रस्तावित राजजात को लेकर आयोजकों के सामने स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। दोनों यात्राओं की परंपरा, स्वरूप और आयोजन को लेकर आगे क्या व्यवस्था होगी, यह आने वाले समय में महत्वपूर्ण सवाल रहेगा।

