• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

यूपी के सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, ट्रेन रुकी यात्री अपनी जान बचाकर भाग पड़े।

ByPRAVESH RAI

Mar 5, 2022
728x90-Top-2
Picsart 22 03 05 09 09 56 410

यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर पहुंची उसके इंजन में नीचे आग लग गई। ड्राइवर को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वह शोर मचाते हुए इंजन से उतरकर पीछे की ओर दौड़े और यात्रियों को आगाह किया। आनन-फानन में ट्रेन से यात्री स्टेशन पर उतर गए और शोर मचा दिया।

इस दौरान देखते ही देखते ट्रेन के इंजन के सहित पीछे की दो डब्बे में आग फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हैं और दमकल की गाड़ियां बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन के डब्बे को इंजन से काटकर अलग किया।

यात्रियों ने बताया ट्रेन में देवबंद से ही कुछ आवाज आ रही थी और स्वती से निकलते ही नीचे से धुआं आना शुरू हो गया था, यात्रियों का कहना था कि उन्होंने ट्रेन के इंजन को सूचना देने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन बात नहीं बनी, मटौर गांव के पास पहुंचते ही ट्रेन से अधिक धुआं निकलने लगा जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और दौराला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री नीचे दौड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *