• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत।

ByKOMAL.PUNDIR

Dec 6, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 12 06 14 43 52 288

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान, सामान्य जनता भी अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए आतुर दिखी। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।

हेलीपैड से वह वह कार से पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे। जहां फिलहाल वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ भी वह भेंटवार्ता करेंगे। करीब डेढ़ बजे वह बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक है। शाम चार बजे बजे से वह अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। पांच बजे पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *