• Wed. Nov 11th, 2026
728x90-Top-2

5अप्रैल को रखी जाएगी महर्षि कश्यप मन्दिर की नीव,,,, होगा भंडारा,,,

Byrashmi kashyap

Apr 2, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220402 WA0201

IMG 20220401 WA0049

5अप्रैल को रखी जाएगी महर्षि कश्यप मन्दिर की नीव,,,,

होगा भंडारा,,,

IMG 20220401 WA0046

5अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप दल द्वारा पथरी क्षेत्र के कमलानगर में महर्षि कश्यप मन्दिर की नीव रखी जाएगी,इसकी घोषणा शनिवार को कमलानगर मेे आयोजित एक बैठक के दौरान हुई ,5अप्रैल को ही एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा,जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष बलराम कश्यप ने बताया कि इस पूरे गांव में किसी भी प्रकार का कोई मन्दिर नहीं जिससे यहां के बच्चो का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास भी नहीं हो पाता ,सैकड़ों की आबादी अभी तक अपने आराध्य की पूजा अर्चना तक करने के लिए महरूम है,इसी समस्या को देखते हुए अब कश्यप दल के द्वारा ये निर्णय लिया गया था कि इस गांव में एक मन्दिर का निर्माण भी स्थानीय लोगों की देखरेख मेे बनाया जाए,उन्होंने बताया कि 5अप्रैल को श्रष्टि रचीयता महर्षि कश्यप की पुण्य जयंती है जिनके हम वंशज है,
ये मन्दिर यहां बनने से इस गांव को ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी,
बलराम कश्यप ने बताया कि इस दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन भी कराया जाएगा,
कमलानगर निवासी भोले राम ने बताया कि कश्यप दल की पहल के बाद ये जो मन्दिर यहां बनेगा वह अपने आप में हम सब गांव वालो के लिए एक बड़ी सौगात होगी,
बैठक में कश्यप दल के मनोज कश्यप,अरुण कश्यप,दीपक कश्यप,सोनू कश्यप,प्रभाकर कश्यप,प्रखर कश्यप,राम कश्यप ,जितेंद्र कश्यप, हैप्पी कश्यप,राजेश कश्यप , जॉनी कश्यप आदि दर्जनों सदस्य शामिल रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *