• Sat. Nov 14th, 2026
728x90-Top-2

किसानों की समस्याओं और आम जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

ByADMIN

Aug 25, 2021
728x90-Top-2
IMG 20210825 WA0001

ब्यूरो रिपोर्ट :- रूड़की

भारतीय किस यूनियन की पत्रकार वार्ता

रूड़की के मंगलौर के टोली मोहल्ले में जलभराव की स्थिति को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।
आपको बता दें कि आज बुधवार को रूड़की के प्रशासनिक भवन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने प्रशासनिक भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में उत्तराखंड से भारतीय किसान यूनियन की रैली ऐतिहासिक होगी तो वहीं हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में भाग लेने मुज़फ्फरनगर जाएंगे। साथ ही मंगलोर में टोली मोहल्ले के जलभराव को भी किसान यूनियन ने गंभीरता से लिया है किसान यूनियन नगरपालिका में पहुंचकर मंगलोर मोहल्ला टोली में जलभराव की समस्या को लेकर जल्द ही पालिका कार्यालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका की होगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में शासन-प्रशासन बिल्कुल लापरवाह हो चुका है और किसानों की समस्याओं और आम जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

 

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *