• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के ट्रेवल व्यापारी ने यात्रियों की मार पिटाई कर की सेवा,कार्यालय के अंदर 2 यात्रियों को गिरा कर पीटा, वीडियो वायरल,

BySANJAY PUNDIR

Jun 1, 2022
728x90-Top-2
IMG 20220602 WA0000

हरिद्वार के ट्रेवल व्यापारी ने यात्रियों की मार पिटाई कर की सेवा,कार्यालय के अंदर 2 यात्रियों को गिरा कर पीटा, वीडियो वायरल,

कोरोना काल के चलते बीते ढाई साल से हरिद्वार के बाजार और तमाम कारोबार यात्रियों के अभाव में सुबह पड़े थे इस बार यात्रा शुरू हुई तो कारोबारियों के चेहरे खिल गए थे लेकिन हरिद्वार में कुछ ऐसे भी कारोबारी हैं जो आने वाले यात्रियों की सेवा मार पिटाई से करते हैं हरिद्वार के बड़े ट्रेवल्स कारोबारियों में शुमार कोणार्क ट्रेवल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कार्यालय के अंदर 2 यात्रियों को गिरा कर पीटा गया इस मारपीट के दौरान यात्रियों के साथ आए एक अन्य यात्री ने इसकी वीडियो बना ली वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि 2 यात्री जमीन पर पड़े हुए हैं वीडियो बनाने वाला यात्री चीख चीख कर बोल रहा है कि कोणार्क ट्रेवल्स वाले ने उससे पैसे भी ले लिए और उसको यात्रा पर भी नहीं भेजा अब वह इस मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कर रहा है कोतवाली पुलिस ने इस तरह के किसी भी मामले के संज्ञान में आने से इंकार किया है लेकिन देखना यह होगा की वायरल वीडियो के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा का दम भरने वाली हरिद्वार पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

 

यह भी पढ़े

https://newsindiatime.in/2022/05/31/2482/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *