• Fri. Jun 27th, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा हाईकमान को दी बधाई

ByAfreen Bano

Jun 3, 2022

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा हाईकमान को दी बधाई

चंपावत, टनकपुर से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बंपर जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित भाजपा हाईकमान को बधाई देकर चंपावत की जनता का जताया आभार।

IMG 20220603 WA0183

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता और उत्तराखंड के सर्वंगय विकास के समर्पण भाव के दृष्टिगत चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक जीत कराई है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है आने वाले दिनों में उत्तराखंड में होने जा रहे क्षेत्रीय स्तर पर उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी इसी प्रकार की शानदार जीत दर्ज कराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प सबका साथ, सबका विकास, दो हाथों को स्वरोजगार, भारत आत्मनिर्भर जैसी महान योजना को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्ष्य निर्धारित कर क्रियान्वित करेंगे, ऐसा विश्वास प्रतीत होता है।

उपचुनाव चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार जीत पर भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को बधाई के साथ चंपावत की जनता का आभार प्रकट करते भाजपा कार्यकर्ताओं में आलोक मिश्रा, राजेंद्र पाल, सुशांत कुमार, रोहित सेठी, जय भगवान, खुशीराम, सरदार त्रिलोक सिंह, लाल चंद गुप्ता, दिलीप कुमार, पंडित मनीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंदन सिंह रावत, मान सिंह बिष्ट, राधेश्याम रतूड़ी, बलवीर सिंह बिष्ट, गिरीश शर्मा, पूनम माखन, रितु अग्निहोत्री, मंजू पाल, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *