• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़ी बड़ी खबर, परिषद अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध मौत,किस महंत ने नरेंद्र गिरी को लेकर कहा कि, उनकी हत्या षडयंत्र के तहत की, देखे पूरी खबर

BySANJAY PUNDIR

Sep 20, 2021
728x90-Top-2
4f107e2b1d830af92a0951faa7f8ee80 original

साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया है. प्रयागराज के बाघमबरी मठ में उनका निधन हुआ. फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हैं. वहीं, इस खबर के बाद साधु संतों में शोक की लहर है.

 

वहीं, महंत नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. दूसरी तरफ, आनंद गिरि ने महंत नरेंद्र गिरी को लेकर कहा कि, उनकी हत्या षडयंत्र के तहत की गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, ‘ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’.

 

अखाड़ा परिषद अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध मौत

प्रयागराज के बाघम्बरी मठ में फांसी पर झूलता मिला शव

आत्महत्या से फिलहाल इनकार नहीं

उत्तराखंड में भव्य कुम्भ को लेकर किया था खासा प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *