• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल हरिद्वार में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

ByPRAVESH RAI

Oct 19, 2021
728x90-Top-2
download 1

संवाददाता – प्रवेश राय

खबर हरिद्वार से है जहां आज दिनांक 19 अक्टूबर दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी के हरिद्वार कार्यालय पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को हरिद्वार मैं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
आपको बतादे की आम आदमी पार्टी के द्वारा जनपद हरिद्वार में दिनांक 18 अक्टूबर को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा मौसम को लेकर रद कर दी गई थी जिसको लेकर आप प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जानी हें जो पहले 18 अक्टूबर को निकाली जनि थी लेकिन मौसम की खराबी के चलते तिरंगा यात्रा को रद्द करना पड़ा उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया था उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नल अजय कोठियाल अब यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार आगामी 20 अक्टूबर को इस यात्रा का जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रो में आगाज करेंगे उन्होंने बताया की सुबह ठीक 10 बजे हरकीपौडी से प्रारम्भ होकर यह यात्रा जनपद हरिद्वार के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए निर्धारित स्थान तक पहुचेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *