• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में बांटा खिचड़ी का प्रसाद..

ByP Sharma

Jan 16, 2023
728x90-Top-2
news 8807

प्रिंस शर्मा/ रुड़की

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में बांटा खिचड़ी का प्रसादnews 8807

रुड़की में रविवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुनाल सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकतूलपुरी पुराना रेलवे रोड मार्ग पर राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कुणाल सचदेवा ने कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा दान का विशेष महत्व है। अपने व्यक्तिगत जीवन के अलावा समाजिक व धार्मिक कार्यों में हम सभी को अहम योगदान देना चाहिए।भाजपा नेत्री पूजा नंदा ने कहा कि
इस दिन भगवान सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है। दान पुण्य के लिहाज से मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास महत्व रखता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पूजा पाठ, धर्म व दान पुण्य के कार्य करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना फलदायी होता है। दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, बीएल अग्रवाल, पंकज नंदा, पूजा नंदा, रोहित जैन, प्रदीप त्यागी, योगेश गर्ग,हरीश सचदेवा,कविता सचदेवा,पुष्पा रानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *