• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का आज एक दिवसीय हरिद्वार दौरा, हरिद्वार वासियों को देंगे बड़ी सौगात

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 12, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 02 12 14 17 42 774

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का आज एक दिवसीय हरिद्वार दौरा, हरिद्वार वासियों को देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 10:50 बजे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे जहां भाजपा के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का भविष्य स्वागत किया जाएगा।

सीएम धामी करीब 11:15 बजे हरिद्वार में बड़ा रोड शो करेंगे।इसके बाद सीएम 11 हजार करोड़ से ज्यादा की 158 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री का रोड शो हरिद्वार के देवपुरा चौक से लेकर ऋषिकुल मैदान तक होगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे, इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। जिसके लिए जिला प्रशासन और भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में कई दिनों से जुटे हुए थे।

कार्यक्रम में भारी भीड़ रहने के चलते पुलिस ने ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट करने के साथ ही इस दौरान डीएम ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *