• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खतरा बरकरार,हाथी की दस्तक से ग्रामीण भयभीत,

ByADMIN

Nov 6, 2024
728x90-Top-2
Picsart 24 11 06 12 29 00 478 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का खतरा बरकरार।

हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की दस्तक थमने का नाम नहीं ले रही है।

ताजा मामला बहादराबाद के खेड़ली गांव के पास का है जहां सुबह 8 बजे एक हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हाथी को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने में असफल साबित हो रहा है।

हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में आए दिन जंगली जानवर आबादी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बहादराबाद के खेड़ली गांव के मुख्य द्वार के पास हाथी की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों के मानव बस्तियों में प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *