• Thu. Nov 12th, 2026
728x90-Top-2

इलाज के नाम पर भर्ती, डॉक्टर नदारद! बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में हंगामा, परिजनों के गंभीर आरोप

ByKOMAL.PUNDIR

Dec 26, 2025
728x90-Top-2
Picsart 25 12 26 23 47 14 913 scaled{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इलाज के नाम पर भर्ती, डॉक्टर नदारद! बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में हंगामा, परिजनों के गंभीर आरोप

 

हरिद्वार के बहादराबाद स्थित जय मैक्सवेल अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मरीज के परिजनों ने पैसे जमा करने के बावजूद इलाज न मिलने का आरोप लगाया।परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का भरोसा देकर मरीज को भर्ती कर लिया, लेकिन बाद में बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। इससे मरीज की हालत को लेकर परिजन चिंतित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं है कि मरीज का इलाज कहां होना है और चेकअप कहां किया जा रहा है, जिससे लापरवाही सामने आई है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के नाम पर यह अस्पताल पहले भी कई बार मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *