• Thu. Feb 19th, 2026

पुलिस की नशे के कारोबार पर करारी चोट एक गांजा तस्कर दबोचा।

ByKOMAL.PUNDIR

Feb 19, 2026
Picsart 26 02 19 14 26 41 804{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

पुलिस की नशे के कारोबार पर करारी चोट एक गांजा तस्कर दबोचा।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया है।

जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। कोतवाली बहादराबाद प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

 

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनंदोश्वाश्रम), थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष बताया।तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जो वाणिज्यिक श्रेणी में आता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसे उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला ने दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल शाह आलम और कांस्टेबल मुकेश राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *