• Fri. Nov 6th, 2026
728x90-Top-2

# 9 दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, सुनिए क्या बोली हरिद्वार की जनता ।।

Byrashmi kashyap

Mar 30, 2022
728x90-Top-2
9 दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, सुनिए क्या बोली हरिद्वार की जनता ।

9 दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, सुनिए क्या बोली हरिद्वार की जनता

9 दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, सुनिए क्या बोली हरिद्वार की जनता ।

9 दिन से लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि, सुनिए क्या बोली हरिद्वार की जनता

हरिद्वार –

देशभर में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान है बीते 9 दिन में करीब 8 बार पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी से आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। महंगाई की मार झेल रही जनता ने सरकार से बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है।

देश की बड़ी आबादी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा हैं। केंद्र और राज्य सरकार से महंगाई कम करने की गुहार लगा रहा है, ऐसे में लोगों को अब यह डर सताने लगा है की डीजल के दामों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो महंगाई ओर बढेगी जिससे आम लोगों को घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।

स्थानीय लोगो का कहना है कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पहले रसोई गैस के बाद अब डीजल पेट्रोल के दामों में कई गई वृद्धि से माध्यम वर्गीय लोगो को घर चलाना भारी पड़ रहा है। उत्तराखंड में नई सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें है। इसलिए सरकार से उनकी मांग है कि सबसे पहले सरकार उत्तराखंड में महंगाई पर नियंत्रण करे।

मालूम हो कि पिछले साल नवंबर महीने के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे. इसके बाद पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई

इंडियन ऑयल ने रूस से खरीदा कच्चा तेल

बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत रूस से डिस्काउंट रेट पर तेल की खरीद कर रहा है. इंडियन ऑयल ने बुधवार को कच्चे तेल की बड़ी खेप की खरीद पूरी की है. साथ ही कंपनी ने वेस्ट अफ्रीकन ऑयल (West African Oil) को भी बड़ी मात्रा में खरीदा है

 

उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले 4 नवंबर से कीमतें रुकी हुई थीं. रिकॉर्ड 137 दिनों के अंतराल के बाद, मंगलवार 22 मार्च, 2022 को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई.

राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव ऐसे समय में बढ़ाए गए हैं, जब इंटरनेशनल मार्केट में  ब्रेंट ऑयल (Brent Oil) का भाव गिरावट के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *